• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • स्केटिंग पर सवार शिवभक्ति का जुनून, समस्तीपुर से देवघर तक युवाओं की अनोखी कांवड़ यात्रा ने मचाई सनसनी
Image

स्केटिंग पर सवार शिवभक्ति का जुनून, समस्तीपुर से देवघर तक युवाओं की अनोखी कांवड़ यात्रा ने मचाई सनसनी

समस्तीपुर, 02 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकलने वाले शिवभक्तों की आस्था हर साल नई मिसाल कायम करती है, लेकिन इस बार बिहार के युवाओं ने अपनी अनोखी यात्रा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। समस्तीपुर, मोतिहारी और वैशाली के युवाओं की एक टोली स्केटिंग करते हुए बाबा नगरी देवघर की ओर बढ़ रही है। गेरुआ वस्त्र धारण किए इन युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख और साझा कर रहे हैं। सड़क पर स्केटिंग करते हुए बाबा भोले के जयकारे लगाने का उनका अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। जानकारी के अनुसार यह अनोखी यात्रा 30 जुलाई को समस्तीपुर से शुरू हुई थी। शुक्रवार की शाम युवाओं का जत्था बेगूसराय पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया।

शनिवार सुबह सभी ने खतोपुर शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोले का आशीर्वाद लिया और फिर स्केटिंग करते हुए देवघर के लिए रवाना हो गए। युवाओं का लक्ष्य 4 अगस्त तक बाबा धाम पहुंचकर दर्शन करना है। इस टोली के सदस्य समस्तीपुर निवासी शशि कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में निकले हैं। उनके साथ समस्तीपुर के अंकुश कुमार, श्याम कुमार, अभिजीत कुमार और नितीश कुमार, मोतिहारी के रिशु कुमार, मोहन कुमार व रघुवीर कुमार तथा वैशाली के राहुल कुमार और रितेश कुमार शामिल हैं। सभी युवाओं ने पीठ पर तिरंगा और बाबा भोले का ध्वज लगाया है। यात्रा के दौरान वे स्केटिंग करते हुए लोगों का अभिवादन भी कर रहे हैं और कई स्थानों पर अपने संतुलन व कौशल का प्रदर्शन कर राहगीरों को रोमांचित कर रहे हैं।

युवाओं का कहना है कि यह यात्रा केवल रोमांच के लिए नहीं, बल्कि बाबा भोले के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। उनका सपना एक सफल यूट्यूबर बनकर समाज और गरीबों की सेवा करना है। वे बाबा बैद्यनाथ से सभी लोगों के सुख-समृद्धि और अपने संकल्प की सफलता की कामना करेंगे। देवघर पहुंचने के बाद यह टोली सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक भी करेगी। पूरी यात्रा के दौरान दो बाइक पर उनके साथी सुरक्षा और सहयोग के लिए साथ चल रहे हैं, जबकि एक साइकिल पर खाने-पीने का सामान रखा गया है।

Releated Posts

डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भोजपुर कोठी में प्रबुद्धजनों ने नम आंखों से किया याद

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) पुराने शाहाबाद जिले के चर्चित डुमरांव राज परिवार के युवराज एवं क्षेत्र में बेहद…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top