• Home
  • शिक्षा
  • स्कूल की हकीकत उजागर: डीडीसी के निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही, बिना शिक्षक और अधूरी सुविधाओं में पढ़ रहीं छात्राएं
Image

स्कूल की हकीकत उजागर: डीडीसी के निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही, बिना शिक्षक और अधूरी सुविधाओं में पढ़ रहीं छात्राएं

समस्तीपुर, 10 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के सिंधिया घाट स्थित प्लस टू राजकीयकृत श्री घाना सिंह कुशवाहा आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह के औचक दौरे में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में हिंदी, संस्कृत और शारीरिक शिक्षा के शिक्षक ही नहीं हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

वहीं प्रधानाध्यापिका ने बरसात में जलजमाव की गंभीर समस्या की जानकारी दी। जांच में यह भी पाया गया कि लैब भवन के निर्माण में घटिया ईंटों का उपयोग किया गया है और भवन अधूरा पड़ा है। इस पर डीडीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुल्क सूची सूचना पट पर नहीं लगाई गई थी और छात्राओं को छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी भी नहीं थी।

स्मार्ट क्लास के लिए टीवी तो मिला, लेकिन पढ़ाई के लिए आवश्यक कंटेंट अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान का निर्देश देते हुए व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top