• Home
  • शिक्षा
  • डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने से करीब एक पखवाड़ा पहले कॉलेज की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कॉलेज की पठन-पाठन व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के सहयोग से परिसर के स्वरूप में व्यापक सुधार किया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्राचार्या ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से जर्जर दोनों प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया गया है। जलजमाव के कारण खराब हुई चारदीवारी का निर्माण, महिला छात्रावास के सामने सड़क का समतलीकरण तथा सभी कक्षाओं में पर्याप्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कक्षा में पंखे लगवाने के साथ छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को आरओ लगाया गया है। शौचालय निर्माण और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रथम डीके कॉलेज को राज्य सरकार से इंस्टीट्यूट ऑफ इंपोर्टेंस का दर्जा मिलना गौरव की बात है। अब कॉलेज को नैक से ए ग्रेड दिलाने के लक्ष्य के साथ चहुंमुखी विकास तेज कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कैंटीन और वसुधा केंद्र खोलने को भवन निर्माण का कार्य जारी है।वित्तीय अनियमितता और विद्यार्थियों से अनावश्यक धन उगाही के आरोपों को प्राचार्या ने सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इतिहास, भूगोल और उर्दू की पढ़ाई शुरू कराने तथा पीजी पाठ्यक्रम खोलने के लिए विश्वविद्यालय और राज्य सरकार से पत्राचार किया गया है।

विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति को लेकर प्रबंधन गंभीर है।प्राचार्या ने बताया कि बीबीए संकाय के 11 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम तकनीकी कारणों से अटक गया था। विश्वविद्यालय स्तर पर समस्या दूर कर दी गई है और सभी विद्यार्थियों का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है। संवाददाता सम्मेलन में डॉ. विनोद कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, बर्सर प्रो. अब्दुल कैश, प्रो. अरबाब खां, प्रो. एजाज अली, अर्चना सिन्हा, रेवती रमण मिश्रा, डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।

Releated Posts

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात: गोहदा में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

समस्तीपुर, 04 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की पहल पर समस्तीपुर जिले के रूपौली…

बिहार में शिक्षा की नई क्रांति: नालंदा में मॉडल स्कूलों का आगाज, सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी निजी संस्थानों जैसी पढ़ाई

नालंदा, 19 जुलाई (अविनाश पांडेय) बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल योजना के तहत रविवार…

बक्सर में उच्च शिक्षा का नया सूर्योदय: एक साथ खुले चार नए डिग्री कॉलेज, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली उड़ान

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) जिले के लिए 15 जुलाई 2026 का दिन उच्च शिक्षा के इतिहास में स्वर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top