• Home
  • मुख्य समाचार
  • स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ संवेदनशीलता की भी पाठशाला, एमपी हाई स्कूल में शिक्षकों-विद्यार्थियों को मिला खास प्रशिक्षण
Image

स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ संवेदनशीलता की भी पाठशाला, एमपी हाई स्कूल में शिक्षकों-विद्यार्थियों को मिला खास प्रशिक्षण

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भावनात्मक समझ, लैंगिक समानता और संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एमपी हाई स्कूल, बक्सर में मिशन ज्ञानार्जन 2026 के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन एवं बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुरक्षित, सहयोगात्मक एवं समावेशी विद्यालयी वातावरण तैयार करने के गुर बताए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन वर्ल्ड बीइंग इंडिया की प्रशिक्षिकाओं सुश्री निवेदिता सिंह एवं सुश्री श्वेता ने किया। उन्होंने भावनाओं की पहचान एवं समझ, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लैंगिक संवेदनशीलता, समानता, आपसी सम्मान और सकारात्मक संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

व्यावहारिक उदाहरणों और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को इन मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त वातावरण जरूरी है। शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में शहर के विभिन्न मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थी अपने नोडल शिक्षकों के साथ शामिल हुए। परिचर्चा और गतिविधियों के दौरान भावनात्मक समझ, लैंगिक समानता तथा सकारात्मक संबंधों पर विचार-विमर्श हुआ। विद्यालयों में हर विद्यार्थी को सम्मान और सुरक्षा देने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), एडीपीसी, एपीओ, सहायक साधनसेवी, कंप्यूटर साइंस शिक्षक समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन ज्ञानार्जन का लक्ष्य केवल बेहतर शैक्षणिक परिणाम नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top