• Home
  • Crime
  • सोने की चेन का झांसा देकर जीविका दीदी से उतरवाई बालियां, डुप्लीकेट चेन थमाकर फरार
Image

सोने की चेन का झांसा देकर जीविका दीदी से उतरवाई बालियां, डुप्लीकेट चेन थमाकर फरार

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिहार राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के पास दो अज्ञात महिलाओं ने एक जीविका दीदी को सोने की चेन देने का झांसा देकर उनके कान की दोनों सोने की बालियां उतरवा लीं। इसके बाद डुप्लीकेट चेन थमाकर दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। गायब बालियों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।पीड़िता सोमवार सुबह करीब 10 बजे रजिस्ट्री ऑफिस में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात महिला ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। बातों-बातों में महिला उन्हें अपने साथ दूसरी महिला के पास ले गई। वहां दोनों ने पीड़िता को विश्वास में लेते हुए सोने की चेन देने का लालच दिया।

आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अपने झांसे में लेकर पीड़िता से उनके कान की दोनों सोने की बालियां उतरवा ली। बालियां हाथ लगते ही महिलाओं ने उन्हें एक डुप्लीकेट चेन थमा दी। पीड़िता को जब तक पूरे घटनाक्रम का अंदाजा होता, तब तक दोनों महिलाएं उन्हें ऑटो में बैठाकर एक पुल के पास ले गईं और वहां उतारकर फरार हो गईं।कुछ देर बाद पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बालियों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों महिलाएं किस दिशा में फरार हुईं और घटना के पीछे किसी गिरोह की भूमिका है या नहीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों संदिग्ध महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top