• Home
  • मुख्य समाचार
  • सायरन बजते ही अंधेरे में डूबेगा शहर: पटना समेत 6 जिलों में हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉकड्रिल, प्रशासन अलर्ट
Image

सायरन बजते ही अंधेरे में डूबेगा शहर: पटना समेत 6 जिलों में हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉकड्रिल, प्रशासन अलर्ट

पटना, 01 मई (अविनाश कुमार) मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स इंडिया के निर्देश पर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मई के तीसरे सप्ताह में बड़ा मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पटना सहित राज्य के छह जिलों में एक साथ हवाई हमले और ब्लैकआउट से जुड़ा अभ्यास किया जाएगा, जिससे पूरे सिस्टम की तैयारियों को परखा जा सके। मॉकड्रिल के दौरान तय समय पर सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। राज्य स्तर पर सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट बिहार को इस अभ्यास के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है।

इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने की।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मॉकड्रिल को पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ सफल बनाया जाए। सचिव ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार वर्ष में कम से कम दो बार ऐसे अर्द्धवार्षिक अभ्यास अनिवार्य हैं। उन्होंने सायरन की समुचित व्यवस्था, बिजली विभाग के साथ तालमेल और ब्लैकआउट के दौरान निर्बाध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मॉकड्रिल के दौरान आमजन में घबराहट न फैले, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अस्पतालों में खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दे लगाने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सायरन के लिए चौक-चौराहों के साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी उपयोग किया जाएगा। असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक-सह-आयुक्त परेश सक्सेना ने पिछले अभ्यास में बेगूसराय के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इस बार और बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों, दवा व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों को भी इस अभ्यास में शामिल करने पर जोर दिया।यह मॉकड्रिल न सिर्फ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक बनाएगी।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top