• Home
  • कृषि
  • समस्तीपुर में हरियाली की बड़ी मुहिम शुरू, किसानों को मुफ्त मिलेंगे 16 हजार फलदार पौधे
Image

समस्तीपुर में हरियाली की बड़ी मुहिम शुरू, किसानों को मुफ्त मिलेंगे 16 हजार फलदार पौधे

समस्तीपुर, 25 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से “हरियाली समस्तीपुर अभियान” की शुरुआत की गई है। आनंद दृष्टि एवं संकल्पतरु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान के प्रथम चरण के लिए समस्तीपुर प्रखंड का चयन किया गया है। अभियान के तहत किसानों को निशुल्क फलदार एवं लकड़ी वाले पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा गया है। रविवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय, जितवारपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि सलाहकार शामिल हुए।

इससे पहले धर्मपुर ग्राम स्थित पुस्तकालय परिसर में भी अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में किसानों को पौधरोपण के महत्व, बागवानी के लाभ तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि सलाहकारों ने कहा कि इस तरह के अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए संस्था को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान करीब 100 किसानों का पंजीकरण किया गया। किसानों की मांग के आधार पर लगभग 16 हजार पौधों की सूची तैयार की गई है।

इनमें आम, लीची, बेल, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, अनार, सेव, चीकू, माल्टा तथा मौसमी जैसे फलदार एवं लकड़ी वाले पौधे शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष आनंद ने कहा कि किसान बिहार और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास को साथ लेकर चलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। वहीं संकल्पतरु फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों को दीर्घकालिक रूप से जोड़कर हरियाली और आर्थिक समृद्धि दोनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Releated Posts

बिहार में कृषि स्टार्टअप्स का बड़ा धमाका: SABAGRIs में 21 नवाचारों की हुई समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

बक्सर, 15 मई (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर स्थित सबौर एग्री इन्क्यूबेटर्स (SABAGRIs) में कृषि स्टार्टअप्स को लेकर…

किसानों के खाते में 4.28 लाख करोड़: अब 23वीं किस्त का इंतजार, नए नियमों से बढ़ेगी पारदर्शिता

नई दिल्ली, 06 मई (अशोक “अश्क”) देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद की खबर…

गर्मी में मक्का की सिंचाई को लेकर एक्सपर्ट की चेतावनी, जानें कौन से टिप्स से मिलेगा ज्यादा और बेहतर उत्पादन

पटना, 20 अप्रैल (पटना डेस्क) अप्रैल की तपती धूप में मक्का की फसल को उगाना अब चुनौती बन…

मिर्ची ने बदली किस्मत: गोंडा के किसान ने छोड़ी पारंपरिक खेती, अब कमा रहे हैं लाखों का मुनाफा

लखनऊ, 19 अप्रैल (लखनऊ डेस्क) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया विकासखंड से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top