• Home
  • मुख्य समाचार
  • शीतला मंदिर में भगदड़ से मचा हाहाकार: घायलों से मिलने पहुंचे श्रवण कुमार, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Image

शीतला मंदिर में भगदड़ से मचा हाहाकार: घायलों से मिलने पहुंचे श्रवण कुमार, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

नालंदा, 31 मार्च (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर स्थित मघड़ा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे के बाद बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार तुरंत बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ितों ने भगदड़ की भयावह स्थिति का वर्णन किया, जिसे सुनकर मंत्री ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंदिर समिति को भी भीड़ प्रबंधन के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। इस दौरान कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगा विश्वामित्र पथ: 92 करोड़ की योजनाओं की सौगात जीविका दीदियों की मेहनत पर मुख्यमंत्री ने खोला विकास का नया रास्ता

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) वामन द्वादशी के मौके पर बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की दस्तक, डुमराँव न्यायालय में गूंजा कानूनी अधिकारों का संदेश

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top