📅 रविवार, 22 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना ⚡चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा ⚡बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई ⚡जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार ⚡मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प ⚡बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम ⚡अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर समस्तीपुर जा रही एंबुलेंस बनी मौत की वजह, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत ⚡ईंट भट्ठे पर जेसीबी से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव: हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
  • Home
  • रेलवे
  • फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना
Image

फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टिकट जांच टीम ने अचानक ऐसा अभियान चलाया कि बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक चले सघन जांच अभियान में 150 से अधिक यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। इनमें महिलाएं और छात्राएं भी शामिल थीं। रेलवे ने सभी पकड़े गए यात्रियों से प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार, रेलवे की टीम ने फारबिसगंज स्टेशन पर दो ट्रेनों के अलावा प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों के टिकटों की जांच की। अभियान के दौरान टीम को देखकर कई यात्री मोबाइल में टिकट तलाशने लगे, जबकि कुछ लोग टिकट नहीं दिखा सके।

जांच में एक के बाद एक बेटिकट यात्री पकड़े जाते रहे। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। पकड़े गए यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन परिसर में ही कैंप कोर्ट लगाया गया। सभी बेटिकट यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद प्रत्येक यात्री से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस तरह बेटिकट यात्रा करने वालों को अपनी जेब से मोटी रकम चुकानी पड़ी।पूरे अभियान का नेतृत्व रेल मजिस्ट्रेट गौरव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि जांच अभियान में 200 यात्रियों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रेलवे का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि बेटिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना और टिकट बिक्री बढ़ाना है।

फारबिसगंज स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से बेटिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा और रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह की जांच चलाने की बात कही। रेलवे की इस कार्रवाई ने यात्रियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना वैध टिकट सफर करना अब महंगा पड़ सकता है।

Releated Posts

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में…

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज

समस्तीपुर, 22 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को…

चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार के मौसम…

बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top