📅 रविवार, 22 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात ⚡शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार ⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना ⚡चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा ⚡बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई ⚡जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार
  • Home
  • Crime
  • शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
Image

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पॉक्सो कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जवाब मांगा है। अदालत की नाराजगी के बाद मामले में एक बार फिर न्याय की उम्मीद और जांच की निष्पक्षता को लेकर बहस तेज हो गई है। मामले की शुरुआत से ही जांच की दिशा पर सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि से जुड़े संकेत सामने आने के बावजूद बिहार पुलिस की एसआईटी ने शुरुआत में घटना को नींद की गोली से जुड़ा मामला बताने की कोशिश की। इससे जांच की पारदर्शिता और गंभीरता पर सवाल उठे थे। जनदबाव बढ़ने के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी आरोपियों तक पहुंचने के बजाय क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।

अब पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई घटनास्थल और शुरुआती जांच से जुड़े बुनियादी तथ्यों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। अदालत की सख्ती ने जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने गंभीर मामले में जांच इस मुकाम तक कैसे पहुंची, जहां पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय जांच की खामियां ही चर्चा का विषय बन गई हैं।इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। आरोप लगाया जा रहा है कि राजनीतिक मामलों में सक्रियता दिखाने वाली सीबीआई एक मासूम छात्रा की मौत और कथित यौन अपराध के मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा सकी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि एसआईटी से लेकर सीबीआई तक की जांच में आखिर कौन-सी कड़ियां छूट गईं? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का प्रयास हुआ? फिलहाल अदालत की फटकार के बाद पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीदें फिर जागी हैं।

Releated Posts

बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास की…

एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा…

शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे…

बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में…

समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज

समस्तीपुर, 22 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को…

फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की टिकट जांच…

चक्रवात का असर खत्म होते ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, 48 घंटे में 3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार के मौसम…

बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गिरेगी गाज, 30 अप्रैल 2027 तक हर हाल में होगी कार्रवाई

पटना, 22 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने…

जोधपुर से अगवा पाकिस्तानी किशोरी भागलपुर में मिली: पांच दिन से तलाश में जुटी पुलिस ने बाथ में मारा छापा, आरोपी युवक फरार

पटना, 21 नवम्बर (पटना डेस्क) राजस्थान के जोधपुर से पांच दिनों पूर्व अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को भागलपुर पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top