📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार ⚡बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात ⚡शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार ⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल ⚡बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, पटना को मिलीं सबसे अधिक 50 बसें ⚡समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS की पढ़ाई का आगाज ⚡फारबिसगंज स्टेशन पर रेलवे का छापा: चार घंटे में 150 से अधिक बेटिकट यात्री धराए, सभी पर लगा 1000 का जुर्माना
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात
Image

बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें मिली। ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा, पशुपालन और आवास के क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की छह महत्वपूर्ण परियोजनाओं को उद्घाटन एवं विकास कार्यक्रमों से जोड़ा गया। इन योजनाओं से जिले में बिजली आपूर्ति बेहतर होने के साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण नावानगर औद्योगिक विकास क्षेत्र और चौसा थर्मल विद्युत संयंत्र से किया गया। विकास योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण 12.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छोटका सिंघनपुरा 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन रहा। यहां 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे 56 गांवों के करीब 11,500 परिवारों को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

वहीं, 7,027 करोड़ रुपये की लागत वाली बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे बक्सर, डुमरांव और आरा समेत आसपास के इलाकों में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ भूमि पर विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसकी एकरारनामा राशि 109.0143 करोड़ रुपये निर्धारित है। इससे निवेशकों को आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में 9.47 करोड़ रुपये की लागत से तीन विद्यालय भवनों का निर्माण पूरा हुआ है। इनमें परसागण्डा, बड़कागांव और ढकाईच के विद्यालय शामिल हैं। इन भवनों से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

खासकर छात्राओं को लाभ होगा।पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए डुमरांव के गोकुल ग्राम में 37.043 करोड़ रुपये की लागत से हीफर पालन केंद्र स्थापित होगा। यहां 500 मादा पशुओं के माध्यम से आधुनिक तकनीक से उन्नत नस्ल की बछियों का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 113 लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 10 को नवनिर्मित मकानों की चाबियां सौंपी गईं। इन परियोजनाओं से बक्सर के विकास को बहुआयामी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनपुर मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों…

बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक…

डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार

बक्सर, 22 नवंबर (विक्रांत) अंचल कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने…

शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

पटना, 22 नवंबर (पटना डेस्क) शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top