📅 सोमवार, 23 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी ⚡ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा ⚡पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल ⚡कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव ⚡बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की ⚡डुमरांव अंचल में दाखिल-खारिज के 218 मामले लटके: भूमि मापी के 70 आवेदन भी लंबित, अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार ⚡बक्सर के विकास को लगा पावर बूस्टर, 7 हजार करोड़ की बिजली परियोजना समेत करोड़ों की छह योजनाओं की सौगात ⚡शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: SIT से CBI तक जांच पर उठे सवाल, पॉक्सो कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार ⚡एनएच-139 पर मौत का तांडव: हाइवा और ऑटो की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, छह घायल
  • Home
  • रेलवे
  • कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव
Image

कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 24-25 नवंबर को दौड़ेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, दर्जनों एक्सप्रेस का भी होगा अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनपुर मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने व्यापक रेल परिचालन व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ के दबाव को कम करने के लिए 24 एवं 25 नवंबर को चार जोड़ी कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके साथ ही 23, 24 और 25 नवंबर को छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर तथा सोनपुर-बछवारा-बरौनी रेलखंडों पर कई नियमित ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर एक-एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05203/05204 सोनपुर-छपरा मेला स्पेशल दोनों दिन सोनपुर से रात 12:15 बजे खुलेगी और 2:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से सुबह 3:45 बजे खुलकर 6:38 बजे सोनपुर पहुंचेगी।

इसी तरह 05202/05201 सोनपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल सोनपुर से रात 1 बजे खुलेगी और 2:40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से सुबह 3 बजे खुलकर 4:40 बजे सोनपुर पहुंचेगी।वहीं, 05205/05206 सोनपुर-पाटलिपुत्र मेला स्पेशल सोनपुर से रात 12:10 बजे तथा पाटलिपुत्र से रात 1:05 बजे रवाना होगी। दूसरी जोड़ी 05207/05208 सोनपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल सोनपुर से रात 2:05 बजे और पाटलिपुत्र से रात 3:05 बजे खुलेगी। दोनों ट्रेनें पहलेजाघाट और दीघा ब्रिज हॉल्ट पर रुकेंगी। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेलखंड पर 23 नवंबर को जोगबनी-दानापुर, जयनगर-आरा, बरौनी-ग्वालियर और बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। 24 नवंबर को भी सीतामढ़ी, दरभंगा, मोतिहारी, बगहा, जयनगर और सगौली से आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया है।

सोनपुर-छपरा रेलखंड पर परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ागोपाल और गोल्डिनगंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिलेगा। वहीं सोनपुर-बछवारा रेलखंड पर सहदेई बुजुर्ग, चक सिकंदर, देसरी, चकमकरंद, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिधाम जैसे स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया है। रेलवे की इस पहल से कार्तिक पूर्णिमा पर सोनपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर सड़क पर उतरेंगे राजस्व अधिकारी, वरीय पद वापस लेने की दी चेतावनी

पटना, 23 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में राजस्व अधिकारियों और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव के…

ब्लॉक प्रमुख के घर नोटों का अंबार: 30 लाख नकद, 10 लाख के गहने बरामद, आय से 260% अधिक संपत्ति का खुलासा

सीतामढ़ी, 23 नवंबर (मोहम्मद कलीम) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई में बाजपट्टी…

पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी: मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी घायल

पटना, 23 नवंबर (पटना डेस्क) निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट…

बक्सर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 2.63 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

बक्सर, 22 नवम्बर (विक्रांत) जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top