📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • लालटेन की रोशनी में बेटे को पढ़ाया: उसी अजय ने दुनिया में रोशन किया नाम, योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, भावुक कर देगी मां-बेटे के त्याग की कहानी
Image

लालटेन की रोशनी में बेटे को पढ़ाया: उसी अजय ने दुनिया में रोशन किया नाम, योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, भावुक कर देगी मां-बेटे के त्याग की कहानी

लखनऊ, 21 नवम्बर (सेंट्रल डेस्क) एक साधारण मां, मिट्टी के तेल के दीये की मद्धिम रोशनी और सात बच्चों के सुनहरे भविष्य का सपना। इसी संघर्ष और संस्कारों की गोद में पले अजय आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। लेकिन इस असाधारण व्यक्तित्व के पीछे जिस मां का त्याग, तपस्या और आशीर्वाद रहा, वह मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। श्रीमती सावित्री देवी के गोलोकगमन की खबर ने उनके परिवार और शुभचिंतकों को भावुक कर दिया है। सावित्री देवी कोई बड़ी हस्ती नहीं थीं। वह पहाड़ की एक सामान्य गृहिणी थीं। उनके पति वन विभाग में कार्यरत थे। परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां थीं। दिनभर घरेलू कामकाज निपटाने के बाद वह शाम को रसोई संभालतीं और फिर बच्चों को पढ़ाने बैठ जाती थीं। घर में बिजली की रोशनी नहीं थी। बच्चे मिट्टी के तेल के दीये और लालटेन के सहारे पढ़ाई करते थे।

उसी मद्धिम रोशनी में मां अपने बच्चों के भविष्य का सपना संवारती थीं।उनके बेटे अजय बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। उनकी बहन रोजाना उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर सरकारी स्कूल पहुंचाने जाती थीं। रास्ते में साल के घने जंगल पड़ते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1994 में अजय ने परिवार को बिना बताए संन्यास ग्रहण कर लिया। नाथ संप्रदाय की दीक्षा लेने के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए। परिवार को इसकी जानकारी कई महीने बाद मिली।वर्ष 1998 में संन्यास लेने के करीब चार साल बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यह सामान्य मुलाकात नहीं थी। संन्यासी परंपरा के अनुसार उन्हें अपनी मां से पहली भिक्षा लेनी थी। सावित्री देवी ने बेटे को फल, चावल और पैसे भिक्षा में दिए। उस समय पूरा परिवार भावुक होकर रो पड़ा। योगी आदित्यनाथ भी अपने आंसू नहीं रोक सके।वह क्षण मां के लिए बेहद कठिन था।

जिस बेटे को जन्म देकर पाला-पोसा, उसे लोककल्याण के लिए विदा करना किसी तपस्या से कम नहीं था। मां ने अपने आशीर्वाद के साथ बेटे को समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। आज सावित्री देवी भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार और त्याग की कहानी हमेशा जीवित रहेगी। जिस बेटे को उन्होंने भिक्षा देकर लोकसेवा के लिए विदा किया था, वह आज करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top