• Home
  • रेलवे
  • रेल से बदलेगी सीमांचल की किस्मत: 188 किमी लंबी नई लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, दशकों का इंतजार अब होगा खत्म
Image

रेल से बदलेगी सीमांचल की किस्मत: 188 किमी लंबी नई लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, दशकों का इंतजार अब होगा खत्म

सीतामढ़ी 07 अप्रैल (मोहम्मद कलीमुद्दीन) बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीतामढ़ी से निर्मली तक प्रस्तावित 188 किलोमीटर लंबी रेललाइन परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत फाइनल एलाइनमेंट सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे वर्षों से अटकी परियोजना अब जमीन पर उतरती दिख रही है।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जंक्शन से शुरू होकर यह रेलखंड बथनाहा, सोनबरसा, सुरसंड, भिट्ठामोड़, चोरौत और जयनगर होते हुए निर्मली तक पहुंचेगा। इस सर्वे को पूरा होने में करीब चार महीने का समय लगेगा। परियोजना पूरी होने के बाद बथनाहा, सोनबरसा, परिहार और सुरसंड जैसे प्रखंड पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता महबूब आलम ने बताया कि राज्य के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को पत्र भेजकर परियोजना की प्रगति से अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि फाइनल सर्वे के बाद निर्माण कार्य की दिशा में तेजी लाई जाएगी। इस रेललाइन की खासियत यह है कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। अभी तक इन इलाकों के लोगों को रेल पकड़ने के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। नई लाइन से किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी, वहीं व्यापार और छोटे उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों के लिए यह परियोजना सस्ती और सुरक्षित यात्रा का नया विकल्प देगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि इस परियोजना को 2008-09 में मंजूरी मिली थी, लेकिन 2019 में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 2025 में दोबारा मंजूरी मिलने के बाद इसके जल्द पूरा होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top