• Home
  • रेलवे
  • मधुबनी स्टेशन पर खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग: मौके पर पहुँचे DRM, रेलवे में मचा हड़कंप
Image

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग: मौके पर पहुँचे DRM, रेलवे में मचा हड़कंप

मधुबनी, 28 मई (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन नंबर-3 पर खड़ी अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली (एमटी) कोच में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो कोचों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोच खाली था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, जयनगर से उधना (सूरत) जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22563) में जोड़ने के लिए खाली कोच को मधुबनी स्टेशन पर खड़ा किया गया था। ट्रेन को गुरुवार रात 11:50 बजे जयनगर से रवाना होना है। बताया जा रहा है कि जयनगर यार्ड में जगह की कमी होने के कारण कोच को अस्थायी रूप से मधुबनी स्टेशन पर रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कोच से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। एक कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि उसके आसपास खड़े अन्य कोच भी आग की चपेट में आकर प्रभावित हुए हैं।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन रेलवे प्रशासन हर पहलू से जांच में जुट गया है। गौरतलब है कि मधुबनी रेलवे स्टेशन पर इससे पहले भी ट्रेनों के एमटी कोच में आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहीद एक्सप्रेस के खाली कोच में आग लगने के अलावा अग्निवीर आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को भी आग के हवाले कर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top