• Home
  • रेलवे
  • भीषण गर्मी में गया जंक्शन पर यात्री बेहाल, पानी के लिए भटकते रहे यात्री
Image

भीषण गर्मी में गया जंक्शन पर यात्री बेहाल, पानी के लिए भटकते रहे यात्री

पटना, 26 मई (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच गया जंक्शन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पेयजल के लिए लगाए गए कई नल खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म संख्या-1 गया जंक्शन का सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां से प्रतिदिन कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है। इसके बावजूद यहां यात्री सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।

स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन पर सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि गर्मी में घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन राहत के नाम पर न तो पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है और न ही उचित छाया की व्यवस्था। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या-3 और 4 पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

इन प्लेटफॉर्मों से गया-नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है, लेकिन यहां पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। दोपहर के समय प्लेटफॉर्म की स्थिति और भी कठिन हो जाती है। इधर, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि गया जंक्शन पर विकास कार्य तेजी से चल रहा है। खराब पड़े नलों की मरम्मत कराने और प्लेटफॉर्मों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top