• Home
  • रेलवे
  • रेलवे का पटना में बड़ा मिशन: 10 दिन में शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट, 2027-28 तक बदलेगा शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर
Image

रेलवे का पटना में बड़ा मिशन: 10 दिन में शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट, 2027-28 तक बदलेगा शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर

पटना, 30 अप्रैल (अविनाश कुमार) पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में हर हाल में पूरे किए जाएं। देरी पर जवाबदेही तय करने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में हार्डिंग पार्क टर्मिनल, पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स, करबिगहिया कॉलोनी और जगजीवन स्टेडियम परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक ने हार्डिंग पार्क टर्मिनल के फेज-एक के तहत ट्रैक लिंकिंग, बाउंड्री वॉल, ब्रिज एक्सटेंशन और सिग्नल एंड टेलीकॉम (एस एंड टी) भवन निर्माण कार्यों को अगले 10 दिनों के भीतर तेजी से शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही फेज-दो के डिजाइन को तत्काल तैयार करने को कहा गया, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य में कोई देरी न हो।पाटलिपुत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रखरखाव के लिए बन रहे कोचिंग कॉम्प्लेक्स को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। महाप्रबंधक ने गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करबिगहिया, पटना में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रेल आवास निर्माण कार्य को दिसंबर 2028 तक पूरा करने की योजना है।

वहीं महेंद्रु घाट क्षेत्र में प्रस्तावित रेल आवास परियोजना के लिए मिट्टी परीक्षण और भूमि सीमांकन की प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा जगजीवन स्टेडियम के जीर्णोद्धार और विस्तार से जुड़ी निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को चेताया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और तय समयसीमा में कार्य पूरा कर पटना के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई दी जाए।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top