📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • Crime
  • रीगा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़ से मचा हड़कंप: बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, तीन अपराधी घायल
Image

रीगा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़ से मचा हड़कंप: बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, तीन अपराधी घायल

सीतामढ़ी, 07 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। रेवासी गाछी के समीप हुई इस मुठभेड़ में रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस की कार्रवाई में सुनील कुशवाहा समेत तीन अपराधियों के घायल होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को रेवासी गाछी के आसपास अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया।

दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी भी अपराधियों के निशाने पर आ गए, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील कुशवाहा समेत तीन अपराधियों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। आसपास के रास्तों और संदिग्ध ठिकानों पर भी पुलिस की नजर है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी मामले की जानकारी लेने में जुट गए। पुलिस अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद रेवासी गाछी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top