• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बक्सर में डॉक्टरों पर बरसे सम्मान, सेवा भावना को सलाम
Image

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बक्सर में डॉक्टरों पर बरसे सम्मान, सेवा भावना को सलाम

बक्सर, 2 जुलाई (विक्रांत) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बक्सर जिले में डॉक्टरों के सम्मान को लेकर कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके समर्पण और सेवा भावना को नमन किया। रोटरी क्लब बक्सर की ओर से मेथोडिस्ट अस्पताल में आयोजित समारोह में क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह के नेतृत्व में दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, मंजेश केशरी और मनोज वर्मा ने चिकित्सकों को सम्मानित किया।

वहीं बाबा केदारनाथ नर्सिंग कॉलेज परिवार की ओर से निदेशक डॉ. विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में रोमा कुमारी और इयाज खान ने भी चिकित्सकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. रक्षिता सिंह, डॉ. सीबा कुमारी, डॉ. निवेदिता, डॉ. अनमोल कुमार, डॉ. निराला और डॉ. वीर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेथोडिस्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह ने चिकित्सकों से विषम परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा समाज का सबसे बड़ा धर्म है और चिकित्सक इसी महान दायित्व का निर्वहन करते हैं।

उधर, बीके नर्सिंग कॉलेज परिवार की ओर से अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिव कुमार चौधरी, डॉ. सुमित सौरभ, डॉ. प्रिया कुमारी और डॉ. संजय मिश्रा को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।डुमरांव स्थित जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चेंबर अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार और एएसपी पोलत्स कुमार ने क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. गिरीश कुमार सिंह, डॉ. आर.बी. प्रसाद, डॉ. आनंद कुमार पांडेय तथा डॉ. अजय कुमार सिंह सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने किया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अमूल्य है। कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर सेवा देने वाले चिकित्सकों के सम्मान से पूरे जिले में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top