• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • युद्ध की आंच में घिरे ट्रंप: 60 दिनों का अल्टीमेटम, महाभियोग का मंडराया खतरा
Image

युद्ध की आंच में घिरे ट्रंप: 60 दिनों का अल्टीमेटम, महाभियोग का मंडराया खतरा

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अमेरिका की सियासत में इस वक्त भूचाल जैसे हालात हैं। पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने बड़ा बयान देते हुए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि ईरान के साथ जारी युद्ध ट्रंप के राजनीतिक भविष्य पर भारी पड़ सकता है। एक साक्षात्कार में सचदेव ने दावा किया कि अमेरिकी जनता का बड़ा वर्ग इस युद्ध के खिलाफ है और करीब दो-तिहाई लोग इसे जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रंप की लोकप्रियता गिरकर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है, वहीं देश की आर्थिक स्थिति भी चिंताजनक संकेत दे रही है। अमेरिका की पहली तिमाही की विकास दर 4.5 प्रतिशत से गिरकर मात्र 0.5 प्रतिशत रह गई है, जो प्रशासन पर बढ़ते दबाव को दर्शाती है। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध शुरू करने के 60 दिनों के भीतर कांग्रेस की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है। मौजूदा युद्ध को 40 दिन बीत चुके हैं और अब ट्रंप के पास केवल 15 दिन शेष है।

लेकिन कांग्रेस से मंजूरी लेना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आगामी मध्यावधि चुनावों के चलते कई रिपब्लिकन और अधिकांश डेमोक्रेट इस युद्ध के विरोध में खड़े हैं। सचदेव ने चेताया कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका सीधा असर चुनावों पर पड़ेगा और रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, यदि ट्रंप दोनों सदनों में बहुमत खोते हैं, तो ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसे संवेदनशील मामलों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि चीन की ईरान को अप्रत्यक्ष मदद के संकेत मिल रहे हैं, जो वैश्विक तनाव को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में ट्रंप के पास युद्ध रोकने या ‘विजय’ घोषित कर पीछे हटने के अलावा सीमित विकल्प ही बचे हैं।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top