• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मिसाइल टेस्ट से पहले जासूसी: हिंद महासागर में उतरा चीन का खतरनाक ट्रैकिंग जहाज
Image

मिसाइल टेस्ट से पहले जासूसी: हिंद महासागर में उतरा चीन का खतरनाक ट्रैकिंग जहाज

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बंगाल की खाड़ी में भारत के संभावित मिसाइल परीक्षण की चेतावनी के बीच हिंद महासागर में चीन की हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन का अत्याधुनिक जासूसी जहाज युआन वांग 07 इस क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहा है, जिससे सामरिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।ओपन सोर्स इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, यह जहाज फिलहाल सुन्दा स्ट्रेट की ओर बढ़ रहा है और इसी रास्ते हिंद महासागर में दाखिल होगा।

यह जलडमरूमध्य जावा और सुमित्रा के बीच स्थित है, जिसे मलक्का स्ट्रेट का विकल्प माना जाता है। बताया जा रहा है कि युआन वांग 07 खास तौर पर भारत के मिसाइल परीक्षणों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। यह जहाज चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सामरिक सहायता बल के अधीन काम करता है और समुद्र के बीच से सैटेलाइट, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) और रॉकेट लॉन्च की निगरानी करने में सक्षम है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें लगे हाई-टेक रडार और सेंसर हजारों किलोमीटर दूर तक सिग्नल पकड़ सकते हैं।

2016 में सेवा में शामिल यह जहाज पहले के मुकाबले कहीं अधिक आधुनिक है और चीन के अंतरिक्ष अभियानों की ट्रैकिंग में भी अहम भूमिका निभाता है। गौरतलब है कि भारत ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM जारी किया है। 12 अप्रैल सुबह 5 बजे से 14 अप्रैल सुबह 11 बजे तक करीब 1680 किलोमीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान भारत लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल या पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। ऐसे में चीन की यह गतिविधि भारत के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बन गई है।

Releated Posts

सुबह 4 बजे आया नौकरी खत्म का मेल: Meta में 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी से मचा हड़कंप, AI बना सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली, 20 मई (अशोक “अश्क”) दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta में बड़े पैमाने पर छंटनी की…

ट्रेन से होगा नेपाल दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पशुपतिनाथ से पोखरा तक मिलेगा रॉयल सफर

पटना, 18 मई (पटना डेस्क) भारतीय रेलवे ने यात्रियों को धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनोखा अनुभव…

मॉस्को में ड्रोन हमला: एक भारतीय मजदूर की मौत, तीन साथी घायल

नई दिल्ली, 17 मई (अशोक “अश्क”) रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण ड्रोन हमले में…

भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, आतंकवाद पर भारत का कड़ा संदेश

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क) आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top