• Home
  • रेलवे
  • माल ढुलाई 200 मिलियन टन पार: पूर्व मध्य रेल ने बनाया रिकॉर्ड, नई ट्रेनों से बढ़ी रफ्तार और कमाई
Image

माल ढुलाई 200 मिलियन टन पार: पूर्व मध्य रेल ने बनाया रिकॉर्ड, नई ट्रेनों से बढ़ी रफ्तार और कमाई

बक्सर, 02 अप्रैल (विक्रांत) पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए माल ढुलाई और यात्री राजस्व दोनों में नया इतिहास रच दिया है। मुख्यालय हाजीपुर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पूर्व मध्य रेल ने 203.42 मिलियन टन माल ढुलाई कर भारतीय रेल के शीर्ष चार जोनों में अपनी जगह बनाई है।

खास बात यह है कि लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन से अधिक माल लदान का आंकड़ा पार किया गया है। इससे पहले 2024-25 में 202.63 मिलियन टन माल ढुलाई की गई थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष कई बड़े कदम उठाए गए। कुल 45 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया, जिनमें अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और नमो भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 20 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार भी किया गया।त्योहारी सीजन—दशहरा, दीपावली, छठ और होली—के दौरान 14,559 स्पेशल ट्रेन फेरे चलाए गए, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

साथ ही 313 अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए।इन प्रयासों का सीधा असर राजस्व पर पड़ा। वर्ष 2025-26 में पैसेंजर रेवेन्यू 4917.81 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है और पिछले वर्ष से 6.89 प्रतिशत अधिक है। कैटरिंग से 91.50 करोड़ और सैंड्री आय 401.50 करोड़ रुपये रही। वहीं टिकट चेकिंग से 232.61 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो पूरे भारतीय रेल में तीसरे स्थान पर है। कुल मिलाकर पूर्व मध्य रेल ने विकास और सेवा दोनों मोर्चों पर दमदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top