• Home
  • करियर
  • 63 हजार से अधिक अभ्यर्थियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर नालंदा में हाई अलर्ट
Image

63 हजार से अधिक अभ्यर्थियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर नालंदा में हाई अलर्ट

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। शुक्रवार को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए। यह परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी।

इसके माध्यम से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गृह विभाग (कारा) तथा परिवहन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 14 जून को दोनों पालियों में कुल 31,824 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 17 जून को भी 31,824 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों दिनों को मिलाकर कुल 63,648 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर, दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 92 स्टैटिक दंडाधिकारी, 44 गश्ती दल दंडाधिकारी और 10 वरीय पदाधिकारियों को उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है। परीक्षा केंद्रों को 11 जोन में बांटकर अलग-अलग जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों पर लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 18003456323 जारी किया गया है। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top