• Home
  • कृषि
  • किसानों के लिए बड़ी चेतावनी: किसान आईडी नहीं तो बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ, कृषि चौपाल में अधिकारियों ने किया जागरूक
Image

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी: किसान आईडी नहीं तो बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ, कृषि चौपाल में अधिकारियों ने किया जागरूक

समस्तीपुर, 12 जून (मोहम्मद जमशेद) जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड की मनियारपुर पंचायत में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान किसानों के लिए जानकारी और जागरूकता का बड़ा मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, फसल सुरक्षा और सरकारी कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि बदलते दौर में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, उन्नत बीजों के प्रयोग तथा फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक ने किसान आईडी के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिकांश कृषि योजनाओं का लाभ किसान आईडी के माध्यम से ही मिलेगा। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द किसान आईडी बनवाने की सलाह देते हुए चेताया कि इसके अभाव में उर्वरक, पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। चौपाल में किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों ने तकनीकी सुझावों के माध्यम से किया।

इस दौरान खेतों की सुरक्षा, उत्पादन बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के प्रभावी उपायों की भी जानकारी दी गई।मौके पर बीएचओ विशाल कुमार, एटीएम राकेश कुमार, कृषि समन्वयक मुकेश कुमार चौधरी, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Releated Posts

खाद खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका: भोजपुर में उर्वरक बिक्री पर तत्काल रोक, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पटना, 11 जून (पटना डेस्क) खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने…

बिहार की खेती में होगा बड़ा बदलाव: FOM तकनीक से मिट्टी बनेगी ताकतवर, किसानों की लागत घटाने की तैयारी

बक्सर, 10 जून (विक्रांत) बिहार में खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक…

बिहार की धरती पर विदेशी फलों का चमत्कार: सिवान के किसान ने उगाए सेब, एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट, देखने को उमड़ रही भीड़

पटना, 10 जून (पटना डेस्क) बिहार की मिट्टी में जहां पारंपरिक खेती को ही सुरक्षित और लाभदायक माना…

मिर्च के खेतों में छाया संकट: दाम घटने से किसानों के टूटे सपने, लागत निकालना भी हुआ मुश्किल

पटना, 08 जून (पटना डेस्क) किसानों के जीवन में मिठास घोलने वाली हरी मिर्च की खेती इस वर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top