• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • मां मंगला धाम बनेगा आस्था का भव्य केंद्र: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शिलान्यास, जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Image

मां मंगला धाम बनेगा आस्था का भव्य केंद्र: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शिलान्यास, जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नालंदा, 25 जून (अविनाश पांडेय) जिले के रामचंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध मां मंगला स्थान मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बुधवार को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सनातन धर्म विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बिहारशरीफ विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन कर भव्य बहुमंजिला मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों और धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मां मंगला स्थान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इसके बाद विधायक डॉ. सुनील कुमार ने प्रस्तावित मंदिर निर्माण स्थल पर शिलान्यास कर विकास कार्यों का श्रीगणेश किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार वर्षों से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है तथा आगे भी जनसहयोग से सनातन धर्म की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों को सहेजकर रखेगा, तभी आने वाली पीढ़ियां संस्कारवान और मजबूत बन सकेंगी।उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन भव्य मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि बिहारशरीफ की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

सनातन धर्म विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि संग्रह की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। श्रद्धालु क्यूआर कोड और बैंक चेक के माध्यम से सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं। ट्रस्ट ने भविष्य में बिहारशरीफ और आसपास के जर्जर मंदिरों के पुनर्निर्माण का भी संकल्प लिया है। कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top