• Home
  • मुख्य समाचार
  • मलमास मेले में हाई अलर्ट: राजगीर पहुंचे डिप्टी सीएम, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
Image

मलमास मेले में हाई अलर्ट: राजगीर पहुंचे डिप्टी सीएम, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

नालन्दा, 24 मई (विक्रांत) राजकीय राजगीर मलमास मेला में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव अचानक राजगीर पहुंचे और पूरे मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि मलमास मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

ब्रह्मकुंड सहित पूरे मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आवासन स्थलों पर ठहरने, सोने, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। वृद्ध और असहाय श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा के तहत व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। आपदा मित्र और विकास मित्र उन्हें ब्रह्मकुंड तक पहुंचाने और स्नान कराने में लगातार सहयोग कर रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिग-जैग कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके साथ ही मिस्ट कूलर, मिस्ट फैन, मिस्ट स्प्रे और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। एलईडी स्क्रीन पर भक्ति गीतों का प्रसारण कर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक माहौल बनाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क दिखा। मेला क्षेत्र में जगह-जगह हेल्थ कैंप, एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयों और नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, एसडीओ राजगीर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top