• Home
  • Crime
  • मधुबनी में खाकी का खूनी खेल: ASI की गोली से ग्रामीण की मौत, तीन घायल, आरोपी फरार
Image

मधुबनी में खाकी का खूनी खेल: ASI की गोली से ग्रामीण की मौत, तीन घायल, आरोपी फरार

मधुबनी, 03 नवंबर (आशीष यादव) बिहार के मधुबनी जिले में पुलिसकर्मी की कथित फायरिंग से एक ग्रामीण की मौत और तीन लोगों के घायल होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाबूबरही थाने में तैनात एएसआई चन्द्र मोहन पर ग्रामीणों को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में सोमवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है। गोलीबारी में घायल तीन अन्य ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बलिराजगढ़ गांव स्थित पुलिस पिकेट पर एएसआई चन्द्र मोहन की ड्यूटी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से गांव के एक घर में सामान लेने के बहाने आता-जाता था। इसी दौरान घर की एक महिला से उसके कथित संबंधों की चर्चा फैल गई, जिससे कुछ ग्रामीण नाराज थे। बताया जाता है कि सोमवार देर रात एएसआई फिर उसी घर पहुंचा। उसे अंदर जाते देख ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और दरवाजा खोलने की मांग की जाने लगी। इसी बीच विवाद बढ़ गया और एएसआई को कमरे में घेर लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पड़ोस की एक महिला ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर शोर मचाया। देखते ही देखते घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ से घिरने के बाद एएसआई ने खिड़की से सर्विस पिस्टल निकालकर बाहर मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पांच से छह राउंड गोलियां चलने का दावा किया है। गोलीबारी में चार ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अशोक यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अन्य घायलों में एक के गर्दन, दूसरे के कमर और तीसरे के पैर में गोली लगने की जानकारी है। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई। एसएसपी के अनुसार, आरोपी एएसआई बाबूबरही थाने में तैनात था और बलिराजगढ़ पुलिस पिकेट पर ड्यूटी कर रहा था। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर फायरिंग की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। फरार एएसआई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Releated Posts

स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

पटना, 07 नवंबर (पटना डेस्क) स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top