• Home
  • रेलवे
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ रेलकर्मियों ने भरी हुंकार, दानापुर मंडल में सत्यनिष्ठा से समृद्धि की गूंज
Image

भ्रष्टाचार के खिलाफ रेलकर्मियों ने भरी हुंकार, दानापुर मंडल में सत्यनिष्ठा से समृद्धि की गूंज

बक्सर, 26 अक्टूबर (विक्रांत) भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश बुलंद करते हुए दानापुर रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का सोमवार को आगाज हुआ। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर की।

प्रतिज्ञा के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा मानते हुए इसके उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र को मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने तथा अपने कार्यों को पारदर्शी तरीके से करने का संकल्प लिया। रेल कर्मियों ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और अपने निजी आचरण में ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत करने की शपथ भी ली।

साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी उचित एजेंसी को देने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सजगता और नैतिक जिम्मेदारी भी जरूरी है।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन वीरेन्द्र कुमार समेत मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रेलकर्मी मौजूद रहे।

शपथ कार्यक्रम का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार ने किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान रेलकर्मियों एवं आम लोगों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Releated Posts

समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता साफ: 2.50 करोड़ से बन रहा नया वाशिंग पिट, दिसंबर में पूरा होने की उम्मीद

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की दिशा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

दीघा से झाझा तक दौड़ा: रेल महाप्रबंधक ने खंगाली पटरियों की हकीकत, संरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

स्टेशनों पर अचानक पहुंच गए रेल अफसर: यात्रियों से सीधा संवाद, शिकायतें-सुझाव सुने, अब होगा समाधान

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विशेष अभियान-6 के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर को पूर्व…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

त्योहार में घर पहुंचना होगा आसान: पटना-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत, बक्सर-आरा में भी ठहराव

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top