• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • भावुक पलों का गवाह बना डायट डुमरांव: विदाई में छलके आंसू, नए प्राचार्य के स्वागत के साथ शिक्षा जगत को मिला नया नेतृत्व
Image

भावुक पलों का गवाह बना डायट डुमरांव: विदाई में छलके आंसू, नए प्राचार्य के स्वागत के साथ शिक्षा जगत को मिला नया नेतृत्व

बक्सर, 07 जुलाई (विक्रांत) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरांव का सभागार मंगलवार को भावनाओं, सम्मान और नई उम्मीदों का साक्षी बना। संस्थान के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में जहां सहकर्मियों और प्रशिक्षुओं की आंखें नम दिखीं, वहीं नवपदस्थापित प्राचार्य मनीष कुमार पांडेय के स्वागत के साथ संस्थान ने नए नेतृत्व का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। समारोह का माहौल आत्मीयता और भावुक क्षणों से सराबोर रहा। स्थानांतरित होकर डायट, शेखपुरा के प्राचार्य बने विवेक कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि डायट डुमरांव उनके लिए केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि परिवार रहा है। उन्होंने कहा कि यहां मिले सहयोग, विश्वास और स्नेह को वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों का श्रेय सभी व्याख्याताओं, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की सामूहिक कार्यसंस्कृति को दिया तथा विश्वास जताया कि डायट डुमरांव भविष्य में भी शिक्षक शिक्षा और शैक्षणिक नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। समारोह में वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने अपने संस्मरण साझा करते हुए स्वरचित कविता “स्मृतियां” का भावपूर्ण पाठ किया। कविता में व्यक्त आत्मीय संबंधों और यादों ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया। वरिष्ठ व्याख्याता भूपेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि विवेक कुमार मौर्य ने अनुशासन, नवाचार और बेहतर कार्यसंस्कृति को नई दिशा दी। वहीं अजय कुमार तिवारी, मनोरंजन कुमार और सहदेव प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व, कुशल प्रशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इस अवसर पर नवपदस्थापित प्राचार्य मनीष कुमार पांडेय का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि डायट डुमरांव शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सभी के सहयोग से संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के नए आयामों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं और विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक मार्मिक बना दिया। अंत में विवेक कुमार मौर्य को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, जबकि सभी ने नए प्राचार्य के नेतृत्व में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सामूहिक संकल्प दोहराया। समारोह का संचालन सुश्री सुमिता पांडेय ने किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top