• Home
  • फ़िल्म
  • बॉलीवुड में नहीं मिला सहारा: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, खुद के दम पर बनी ग्लोबल स्टार
Image

बॉलीवुड में नहीं मिला सहारा: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, खुद के दम पर बनी ग्लोबल स्टार

नई दिल्ल, 30 अप्रैल (अशोक “अश्क”) प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी फिल्मी यात्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें किसी का सहारा नहीं मिला और उन्हें अपना मुकाम खुद बनाना पड़ा। उनका यह बयान बॉलीवुड के अंदरूनी माहौल पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। बॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें “सीधे मैदान में फेंक दिया गया था।” उन्होंने बताया कि उनके परिवार में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई नहीं था, इसलिए उन्हें हर चीज खुद सीखनी पड़ी।

“मैं हमेशा से कॉम्पिटिटिव रही हूं, चाहे वो पेजेंट हो या सिनेमा,” उन्होंने कहा। प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक शूट के दौरान मशहूर कोरियोग्राफर राजू खान ने उन्हें सबके सामने डांट दिया था। साउथ अफ्रीका में शूटिंग के दौरान स्टेप्स भूलने पर कोरियोग्राफर नाराज हो गए और माइक फेंकते हुए कहा कि “एक्ट्रेस बनने से पहले डांस सीख लो।” इस घटना से प्रियंका काफी शर्मिंदा हुईं, हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।

प्रियंका ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा और करीब 12 साल तक यहां काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान हॉलीवुड में मिली। 2016 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखा और आज वह ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। अब वह निर्देशक एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top