• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार
Image

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, पश्चिम चंपारण, रोहतास और भभुआ में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी पटना सहित 13 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पटना के एयरपोर्ट क्षेत्र में 23 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, गया जिले के मोहनपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 58.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद शुक्रवार को पटना समेत 17 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कैमूर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गया में अधिकतम तापमान 33.4, भागलपुर में 31.7 और मुजफ्फरपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण तथा गंगानगर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून ट्रफ के संयुक्त प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

बंगाल की खाड़ी का कहर: बिहार में मानसून ने बदली चाल, छह जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ मौसम रहेगा खतरनाक

पटना, 15 जुलाई (पटना डेस्क) उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बिहार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top