• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का कहर: तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी,19 प्रखंड हाई अलर्ट पर, लोगों से घरों में रहने की अपील
Image

बिहार में मौसम का कहर: तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी,19 प्रखंड हाई अलर्ट पर, लोगों से घरों में रहने की अपील

पटना, 26 जून (पटना डेस्क) बिहार में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार सुबह राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज आंधी चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।मौसम विभाग की नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार सारण जिले के 20 में से 19 प्रखंड ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं।

इनमें अमनौर, इसुआपुर, एकमा, गड़खा, दरियापुर, जलालपुर, तरैया, बनियापुर, दिघवारा, नगरा, परसा, पानापुर, मकेर, मशरक, मांझी, रिविलगंज, सोनपुर, लहलादपुर और छपरा सदर शामिल हैं। विभाग ने इसे “बी प्रिपेयर्ड” श्रेणी की चेतावनी बताते हुए लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है।आईएमडी के अनुसार सारण के अलावा रोहतास, भभुआ, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर समेत बिहार के नौ जिलों के लगभग 90 प्रखंडों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं, कमजोर मकानों और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है तथा कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पेड़ों, बिजली के खंभों और बड़े होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को खेतों में काम टालने और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। वहीं वाहन चालकों से तेज हवा के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रुकने को कहा गया है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑरेंज अलर्ट का अर्थ संभावित गंभीर मौसम की स्थिति से पहले लोगों को सतर्क और तैयार रहने का संकेत है। विभाग लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है तथा स्थिति बदलने पर नई नाउकास्ट चेतावनी जारी की जा सकती है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top