📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार के स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली: नवंबर के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन, 7 महीने में मिलेगी नौकरी
Image

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली: नवंबर के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन, 7 महीने में मिलेगी नौकरी

पटना, 10 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सम्राट सरकार स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर नियुक्ति की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रशासनिक, तकनीकी और चिकित्सा सहायक संवर्ग के विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक विज्ञापन नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। खास बात यह है कि विभाग ने अगले छह से सात महीनों के भीतर चयन से लेकर नियुक्ति पत्र वितरण तक की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बहाली को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है। इसकी स्वीकृति मिलते ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

फिलहाल राज्य के सभी 38 जिलों से जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडलीय अस्पतालों में रिक्त पदों का अद्यतन विवरण मांगा गया है।कार्यपालक निदेशक के अनुसार, बहाली की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, प्रबंधकीय श्रेणी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर (बीएचएम), एनएमई और लिपिकीय संवर्ग के पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव की उम्मीद है। प्रखंड और पंचायत स्तर पर चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मियों को सहयोग के लिए समर्पित टीम उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। वहीं जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में मरीजों के अनुपात में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ने से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव कम होगा।

पर्याप्त संख्या में नर्सों और लैब टेक्नीशियनों की तैनाती से मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट और बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी। वहीं ब्लॉक हेल्थ मैनेजरों और लिपिकों की नियुक्ति से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी और तेजी से आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य विज्ञापन जारी होने के छह से सात महीनों के भीतर चयन, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करना है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top