• Home
  • राजनीति
  • बिहार की सियासत में बड़ा फैसला: विधान परिषद सभापति पद जदयू के खाते में, निशांत कुमार को मिला हेल्थ विभाग
Image

बिहार की सियासत में बड़ा फैसला: विधान परिषद सभापति पद जदयू के खाते में, निशांत कुमार को मिला हेल्थ विभाग

पटना, 08 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह पद अब जनता दल यूनाइटेड के खाते में चला गया है। एनडीए सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सहयोगी दलों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिलने को लेकर हो रही है।

माना जा रहा है कि यह फैसला बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी को आगे लाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग राज्य सरकार के सबसे अहम विभागों में माना जाता है, ऐसे में निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी मिलना राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वहीं पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में यह विभाग बेहद अहम माना जाता है।

सरकार की कोशिश किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने की बताई जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद अब एनडीए सरकार ने सहयोगी दलों के बीच संतुलन साधने का स्पष्ट संदेश दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह पूरी कवायद की गई है। बिहार की सियासत में अब नए समीकरणों और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top