• Home
  • राजनीति
  • बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प
Image

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए उनके ‘अखंड भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और हर नागरिक इसकी सफलता में भागीदार बन रहा है। सदर विधायक आनंद मिश्रा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा और जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा ने भी संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और आगामी चुनावी तैयारियों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया। सम्मेलन में राणा प्रताप सिंह, सचिता भगत, पूनम रविदास, धनंजय त्रिगुण, मिठाई सिंह, निर्भय राय सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक अभियान के प्रति उत्साह का संदेश दिया।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top