• Home
  • राजनीति
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज
Image

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज भूषण निषाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रभाव और राष्ट्र समर्पण की जो विचारधारा देश को दी, वह आज व्यापक रूप से स्थापित हो चुकी है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह वर्ष संगठन के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में भाजपा की विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की भूमिका संगठन विस्तार में सबसे अहम है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों, सक्रिय सदस्यों, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक सूचना पहुंचाने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top