• Home
  • राजनीति
  • जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
Image

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत रूपसपुर गांव निवासी वरिष्ठ जद(यू) नेता संजय कांत सिन्हा को लगातार तीसरी बार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा सूची जारी होते ही हरनौत समेत पूरे नालंदा जिले के जद(यू) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।लगातार तीसरी बार प्रदेश महासचिव बनाए जाने को संजय कांत सिन्हा के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। मनोनयन की घोषणा के बाद जद(यू) हरनौत प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, बंटी कुमार, निलेश कुमार, इंजीनियर रविशंकर, डब्लू कुमार, रामप्रवेश सिंह, रोशन कुमार, सुधीर कुमार, कारू मांझी, उमाकांत सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजय कांत सिन्हा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए संगठन को नई मजबूती देंगे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान और तेज करेंगे। नई प्रदेश कार्यकारिणी में अरुण कुमार वर्मा को प्रदेश महासचिव (प्रदेश मुख्यालय), जबकि राजीव रंजन सिंह, रजनीश कुमार और विजय कुमार सिन्हा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कांत सिन्हा के मनोनयन को नालंदा के जद(यू) कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top