• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस, अगले सप्ताह 498 घरों में PNG कनेक्शन होगा शुरू
Image

बक्सर में पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस, अगले सप्ताह 498 घरों में PNG कनेक्शन होगा शुरू

बक्सर, 30 सितम्बर (विक्रांत) जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा अब धरातल पर उतरने जा रही है। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में 29 सितंबर को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई बैठक में डुमरांव अनुमंडल से पीएनजी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप से रसोई गैस पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी जरूरी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) भी प्राप्त हो चुके हैं। पहले चरण में अगले सप्ताह से डुमरांव अनुमंडल में पीएनजी कनेक्शन चालू किया जाएगा।

फिलहाल क्षेत्र के 498 घरों में पीएनजी मीटर लगाए जा चुके हैं। इन मीटरों को अगले सप्ताह से सक्रिय कर दिया जाएगा।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के प्रतिनिधियों ने बैठक में बताया कि अगले दो से तीन महीनों में करीब 1,000 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे अधिक परिवारों को पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।बैठक में आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

डुमरांव में पीएनजी सेवा शुरू होने के बाद बक्सर अनुमंडल क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा। प्रशासन और संबंधित एजेंसी की तैयारियों के बाद जिले में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top