📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मौसम
  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अक्वान का तांडव: 145 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिहार-झारखंड तक दिखेगा असर
Image

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अक्वान का तांडव: 145 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिहार-झारखंड तक दिखेगा असर

पटना, 17 नवंबर (अविनाश कुमार) बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका ने तटीय राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के लैंडफॉल के दौरान हवाओं की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इतनी तेज हवाओं से तटीय इलाकों में पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और मकानों एवं फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा है।

इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।तूफान का प्रभाव केवल समुद्र तटीय क्षेत्रों तक सीमित रहने की आशंका नहीं है। मौसम में बदलाव के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के साथ बिहार तथा झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना को लेकर मौसम पर नजर रखी जा रही है।

चक्रवात की बढ़ती ताकत को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है। हालांकि, बिहार और झारखंड में संभावित प्रभाव की वास्तविक तीव्रता मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमानों से ही स्पष्ट होगी।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top