• Home
  • करियर
  • फेल छात्रों के लिए खुला ‘सफलता का दरवाजा’, इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Image

फेल छात्रों के लिए खुला ‘सफलता का दरवाजा’, इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

पटना, 31 मार्च (अविनाश कुमार) इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में असफल या किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऐसे विद्यार्थियों को दूसरा मौका देते हुए इंटर विशेष परीक्षा एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।समिति के अनुसार यह सुनहरा अवसर उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनका सूचीकरण शैक्षणिक सत्र 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के लिए मान्य है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य किया गया है। आवेदन फॉर्म समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इस संबंध में सभी प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो सेंट-अप परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, नियमित और स्वतंत्र कोटि के ऐसे छात्र, जिन्होंने शुल्क जमा करने के बावजूद वार्षिक परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा था, उन्हें भी इस परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।प्रायोगिक विषयों की परीक्षा भी आयोजित होगी, जिसमें शामिल होना अनिवार्य रहेगा। सफल छात्रों को वार्षिक परीक्षा 2026 के अनुरूप अंकपत्र और श्रेणी प्रदान की जाएगी। हालांकि, सेंट-अप में असफल या अनुपस्थित छात्र इस अवसर से वंचित रहेंगे।

Releated Posts

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करो: छात्रों के आंदोलन में कूदे पप्पू यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी आंदोलन के…

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी…

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के…

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top