• Home
  • मुख्य समाचार
  • फासीवादी प्रवृत्तियों के खिलाफ जनता का आंदोलन ही रास्ता, जसम के राज्य सम्मेलन में गूंजा संघर्ष का संदेश
Image

फासीवादी प्रवृत्तियों के खिलाफ जनता का आंदोलन ही रास्ता, जसम के राज्य सम्मेलन में गूंजा संघर्ष का संदेश

समस्तीपुर, 26 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) जन संस्कृति मंच (जसम) का सातवां बिहार राज्य सम्मेलन शनिवार को समस्तीपुर कॉलेज सभागार में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा शहीद गीत के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन का मंच जनकवि सुरेंद्र प्रसाद और सभागार जनकवि महेश्वर के नाम पर रखा गया है। दो दिवसीय आयोजन स्थल को रामचंद्र राय-रामचंद्र आरसी नगर नाम दिया गया है।सम्मेलन का उद्घाटन प्रसिद्ध जनकवि मदन कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि फासीवादी प्रवृत्तियों का जीवन के हर स्तर पर विरोध जरूरी है।

लोकतांत्रिक और जनवादी परंपराओं को कायम रखने के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में खतरों से निपटने का रास्ता जनता का आंदोलन है।मुख्य वक्ता जसम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कवि-आलोचक कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय संदर्भ में फासीवाद से संघर्ष के लिए भगत सिंह प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आलोचक सियाराम शर्मा ने कहा कि जनचेतना को प्रगतिशील और वैज्ञानिक बनाए बिना फासीवाद का मुकाबला संभव नहीं है। जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि देश में जेनजी आंदोलन ने लोकतंत्र, संविधान, अभिव्यक्ति की आजादी और प्रगतिशील विचारों को लेकर नई बहस खड़ी की है।

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कलाकारों और लेखकों से जनसाधारण के संघर्षों में सक्रिय योगदान देने की अपील की। सम्मेलन में डेलीगेट, पर्यवेक्षक और अतिथियों समेत 125 से अधिक रंगकर्मी, साहित्यकार, कलाकार, चित्रकार और जनगायक शामिल हुए। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकारों की अध्यक्ष मंडली ने की। मौके पर दीपक सिन्हा के काव्य-संग्रह ‘ब्लैक स्पॉट’ का लोकार्पण हुआ।कार्यक्रम में आर्ट गैलरी, पुस्तक स्टॉल, काव्य-गोष्ठी सह मुशायरा और नाट्य प्रस्तुति भी हुई। रंगनायक-द लेफ्ट थियेटर सहित विभिन्न जनगायन टीमों ने प्रस्तुतियां दी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top