• Home
  • मुख्य समाचार
  • फर्जी राशन कार्ड पर बड़ी कारवाही: पटना में 2.99 लाख कार्ड रद्द, अपात्रों की हुई छुट्टी

फर्जी राशन कार्ड पर बड़ी कारवाही: पटना में 2.99 लाख कार्ड रद्द, अपात्रों की हुई छुट्टी

पटना, 01 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ी सफाई अभियान चलाते हुए पटना जिले में प्रशासन ने 2.99 लाख संदिग्ध राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इस कार्रवाई से फर्जी लाभुकों में हड़कंप मच गया है, वहीं जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है। जांच में बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए जो नियमों के तहत पात्र ही नहीं थे। खाद्य, उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग की ओर से 3.16 लाख संदिग्ध राशन कार्डों की सूची भेजी गई थी। अनुमंडल स्तर पर सत्यापन के बाद 2,99,946 कार्डों को अयोग्य घोषित कर रद्द कर दिया गया। फिलहाल 16,377 कार्डों की जांच अभी भी जारी है, जिन पर जल्द फैसला होगा।

पड़ताल के दौरान कई लाभुक सरकारी नौकरी में, आयकरदाता या चारपहिया वाहन के मालिक पाए गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मिले जो लंबे समय से जिले से बाहर रह रहे थे या राशन नहीं ले रहे थे। ऐसे सभी अपात्रों को सूची से बाहर कर दिया गया। एडीएम आपूर्ति रवींद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि अधिकांश संदिग्ध कार्डों की जांच पूरी कर ली गई है और 2.99 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। शेष मामलों की जांच अंतिम चरण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्रता मानकों से बाहर पाए गए किसी भी व्यक्ति को अब लाभ नहीं मिलेगा।

पटना जिले में बाढ़ में 56,248, दानापुर में 62,104, मसौढ़ी में 22,559, पालीगंज में 30,078, पटना सिटी में 14,721 और पटना सदर में सबसे अधिक 1,14,236 कार्ड रद्द किए गए हैं। यह आंकड़े प्रशासनिक सख्ती को दर्शाते हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि राशन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साफ है कि अब सिर्फ वास्तविक जरूरतमंदों को ही सरकारी अनाज का लाभ मिलेगा और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top