• Home
  • मुख्य समाचार
  • फंड नहीं मिला तो अटक गया कृषि छात्रों का देश भ्रमण, राशि आते ही खुलेगा शैक्षणिक परिभ्रमण का रास्ता
Image

फंड नहीं मिला तो अटक गया कृषि छात्रों का देश भ्रमण, राशि आते ही खुलेगा शैक्षणिक परिभ्रमण का रास्ता

बक्सर, 05 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अधीन महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अखिल भारतीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। आवश्यक राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशि प्राप्त होते ही छात्र-छात्राओं के लिए अखिल भारतीय शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को देश के विभिन्न कृषि संस्थानों, शोध केंद्रों और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराने में होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली तथा बिहार सरकार से प्राप्त निधि से की जाती है। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ देश में कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध, तकनीक और नवाचारों को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

बताया गया कि पिछले कई वित्तीय वर्षों से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से इस मद में कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके चलते विश्वविद्यालय के सामने शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित करने के लिए वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने को लेकर कृषि विभाग, बिहार सरकार से मांग की है।

हालांकि, अद्यतन स्थिति तक विभाग से राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसी वजह से प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को शुरू नहीं किया जा सका है।विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि सरकार से राशि उपलब्ध होते ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राशि मिलते ही छात्र-छात्राओं के अखिल भारतीय शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया जा सकेगा और विद्यार्थियों को देश के विभिन्न कृषि संस्थानों व वैज्ञानिक गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने का मौका मिलेगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top