📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • Crime
  • प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा: दहेज में दो लाख नहीं मिले तो 19 वर्षीय अफसरी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव भी जला डाला
Image

प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा: दहेज में दो लाख नहीं मिले तो 19 वर्षीय अफसरी की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव भी जला डाला

मोतिहारी, 19 नवंबर (गौरव कुमार गुप्ता) बिहार के मोतिहारी जिले में दहेज की लालच ने एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत कर दिया। महज दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर 19 वर्षीय विवाहिता अफसरी खातून की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति समेत दो दर्जन से अधिक आरोपितों की तलाश जारी है। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिवन गांव की है। जानकारी के अनुसार, अफसरी खातून ने करीब दो वर्ष पूर्व अजय कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीने बाद ससुराल में उसके साथ कथित रूप से प्रताड़ना शुरू हो गई।

मृतका की मां जायदा खातून का आरोप है कि पति अजय कुमार और उसके परिवार के सदस्य लगातार अफसरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि अजय कुमार फोन पर दो लाख रुपये की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर अफसरी के साथ मारपीट की जाती थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। मां के मुताबिक, बेटी ने कई बार अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि ससुराल में उसके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। घटना का खुलासा बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। बताया जाता है कि 10 नवंबर की शाम तक अफसरी की परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार के लोग लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे। 13 नवंबर को जब उसकी बहन ने पति अजय कुमार के मोबाइल पर फोन किया तो कथित तौर पर उसे बताया गया कि अफसरी को जला दिया गया है।

इसके बाद मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया गया और इसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। मामले में बंजरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित जंग बहादुर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति अजय कुमार, मिथुन कुमार, गीता देवी, कुमान्ति देवी समेत 20 से 25 अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष निभा कुमारी के अनुसार, शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top