• Home
  • Crime
  • प्रेम-प्रसंग में हत्या से सनसनी: युवक की लाश सड़क किनारे मिली, महिला और भाई गिरफ्तार
Image

प्रेम-प्रसंग में हत्या से सनसनी: युवक की लाश सड़क किनारे मिली, महिला और भाई गिरफ्तार

पटना, 27 सितम्बर (पटना डेस्क) सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को दुबवलिया-बेलकुंडा चेवर में पक्की ग्रामीण सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था।

शव मिलने की सूचना पर जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सुराग जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया, जिसके आधार पर महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या की पूरी परिस्थितियों और वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top