• Home
  • मुख्य समाचार
  • पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत से हड़कंप: पीएमसीएच में तोड़ा दम, NHRC गाइडलाइन के तहत जांच शुरू
Image

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत से हड़कंप: पीएमसीएच में तोड़ा दम, NHRC गाइडलाइन के तहत जांच शुरू

नालंदा, 24 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक मारपीट के आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन के तहत शुरू कर दी गई है। हिलसा एसडीपीओ-2 ऋषि राज ने बताया कि संजीत कुमार को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर परवलपुर थाना हाजत में रखा गया था।

शनिवार 23 मई की सुबह करीब 11 बजे जब पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले सदर अस्पताल, फिर विम्स पावापुरी रेफर किया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीएमसीएच भेजा गया, जहां शनिवार देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ ऋषि राज ने बताया कि चूंकि मौत पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई है, इसलिए पूरे मामले में निर्धारित एसओपी और NHRC की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है। साथ ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी के लिए डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 1 मई को सलेमपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने संजीत कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में संजीत फरार चल रहा था और कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस केस में श्याम प्रसाद, रंजीत प्रसाद, मुरारी कुमार और धर्मवीर कुमार भी आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top