समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर न्याय मित्रों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पटना में 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिला वकील संघ भवन में 1 अक्टूबर को जिला न्याय मित्र संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले से अधिकाधिक संख्या में न्याय मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन में समस्तीपुर जिले से बड़ी संख्या में न्याय मित्र शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। बैठक के दौरान जिला न्याय मित्र संघ की नई जिला समिति का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से शशि भूषण कुमार सिंह चंद को अध्यक्ष, धर्मराज गुप्ता को उपाध्यक्ष, रवीन्द्र कुमार को महासचिव तथा नीतेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने न्याय मित्रों की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ सभी सदस्यों की भागीदारी आंदोलन को प्रभावी बनाएगी। बैठक में आगामी धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में न्याय मित्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पटना में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर समस्तीपुर के न्याय मित्रों में सक्रियता बढ़ गई है और जिले से भागीदारी जुटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।














