📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • राजनीति
  • नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए विधान परिषद अध्यक्ष, बोले, बिहार ने खो दिया आज अपना एक युग
Image

नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए विधान परिषद अध्यक्ष, बोले, बिहार ने खो दिया आज अपना एक युग

पटना, 31 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन असामान्य और भावनात्मक मोड़ लेकर आया, जब विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे की चर्चा करते हुए खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो उठे। सामान्यतः संयमित और औपचारिक दिखने वाले अध्यक्ष ने इसे “पूरे बिहार के लिए दुखद क्षण” बताया।अध्यक्ष ने बताया कि दिन की शुरुआत में ही उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने स्वयं अपने निर्णय की जानकारी दी थी।

कुछ ही घंटों बाद घटनाक्रम ने तेजी पकड़ी और उनके प्रतिनिधि संजय गांधी परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष ने पुष्टि की कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और सीट को रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री को भी इस संबंध में सूचित कर बुलाया गया है।अपने संबोधन में अवधेश नारायण सिंह ने नीतीश कुमार के साथ बिताए लंबे राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि नीतीश एक ऐसे नेता हैं जो अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते, लेकिन हर निर्णय गहरी सोच और दूरदर्शिता से लेते हैं। “ऐसे नेता बार-बार नहीं आते, उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी,” उन्होंने कहा।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नीतीश कुमार का यह कदम उनके राज्यसभा की ओर बढ़ने का संकेत है। इसके साथ ही बिहार की सक्रिय विधायी राजनीति में उनका लंबा और प्रभावशाली अध्याय अब समाप्ति की ओर है।बिहार को ‘जंगलराज’ की छवि से बाहर निकालकर विकास की राह पर ले जाने वाले इस नेता की विदाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि एक युग का अंत है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top