• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द
Image

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध एवं पगड़ी बंधन कार्यक्रम में रविवार को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए भावुक नजर आए। पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उमेश प्रसाद ईश्वर केवल एक कुशल शिक्षक ही नहीं, बल्कि लोकप्रिय समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता और गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज की नई पीढ़ी को दिशा देने का काम किया। उनके निधन से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक का जीवन समाज निर्माण से जुड़ा होता है और उमेश प्रसाद ईश्वर ने अपने पूरे जीवन में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। शिक्षा के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनके विचार और सामाजिक योगदान लंबे समय तक लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। एकादशा श्राद्ध एवं पगड़ी बंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज ज्योति, पूर्व जिला पार्षद रंजीत निर्गुनी, चिकित्सक डॉ. बीपी तिवारी, समाजसेवी विजय किशोर सिंह, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. राजा, संवेदक विनोद झा, गुड्डू महात्मा, संतोष कुमार ईश्वर (सरदार जी), अमरेश सिंह, रितेश कुमार पाण्डेय उर्फ जोकू, सुनील राम, रमेश ईश्वर, गुनेश ईश्वर, महेश ईश्वर भुनेश ईश्वर, गोपाल ईश्वर, दीपक कुमार राय, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उमेश प्रसाद ईश्वर ने शिक्षक के रूप में अनेक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज के वंचित वर्ग के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top