• Home
  • Crime
  • दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Image

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और संभावित विवाद की आशंका वाले लोगों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक करीब 250 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।प्रभारी थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। विभिन्न पूजा स्थलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस टीम संभावित विवाद और किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोकने की रणनीति पर काम कर रही है।पुलिस के अनुसार पूर्व के विवादों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के साथ-साथ ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनसे शांति भंग होने की आशंका है। धारा 107 के तहत कार्रवाई का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि संभावित विवाद को समय रहते रोकना है। संबंधित लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं करने को लेकर बंधपत्र लिया जाता है।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

डीएपी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अशोक टायर एजेंसी का उर्वरक लाइसेंस रद्द

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) डीएपी उर्वरक की कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top